Saturday, August 8, 2009

सरस्वती वन्दना

माँ सरस्वती माँ सरस्वती
शब्दो को दो मेरी गति

माँ ज्ञान का भण्डार तू
माँ प्यार का अवतार तू
तू भावना की खान है
तेरी कृपा वरदान है
हो कामना ये बलवती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती

हम पर कृपा रखना सदा
गलती यदि हो यदा कदा
तो पुत्र अपना जानकर
तो भक्त अपना मानकर
कर दो क्षमा मेरी मति
माँ सरस्वती माँ सरस्वती

अपनी दया का दान दो
शब्दार्थ का शुभ ज्ञान दो
अच्छी बुरी पहचान दो
हमको अनोखी तान दो
इच्छा सदा हो बलवती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती

हमदर्द हों बीमार के
शब्द हों बीमार के
जग को ना हो हमसे क्षति
कविता सदा हो रसवती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती

No comments:

Post a Comment